Thursday, March 7, 2019

जल्दी याद करने के लिए 10 टिप्स

हम सभी जानते हैं कि High School, Intermediate और Competitive Exams अब Start होने वाले हैं जिसके लिए हमें बहुत सारी तैयारी करनी होती है। हमारे बहुत सारे ऐसे Chapters बाकी बचे हुए होते हैं जिन्हे हमें याद करना है।
इसलिए अगर अभी तक अपनी Study को Complete नहीं कर पाए है तो आपके लिए यह Article थोड़ा सा Important है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने Exams के तैयारी को आसानी से कर सकेंगे और हमें उम्मीद है इस Article को Read करने के बाद आप यह नहीं सोचेंगे की आप याद कैसे करे।

याद कैसे करे

जब हम Study करने के लिए बैठते हैं तो हमारे मन में सिर्फ एक चीज ही आती है और वह है उन विषयों को पढ़ना जिनमें हमें आसानी होती है, जो कि हमें आसान लगते हैं और हमें उन्हें पढ़ने में अच्छा भी लगता है इसलिए हम हमेशा उन्ही विषयों को पढ़ने के लिए ले लेते हैं जिसकी वजह से हमारे बाकी के विषय ऐसे ही रह जाते हैं और हम उन विषयों की तैयारी नहीं कर पाते।
अब क्योंकि सभी लोगों की पढ़ने के छमता और याद रखने की छमता अलग-अलग होती है जिसकी वजह से सभी लोगों के लिए एक ही तरीका काम नहीं करता लेकिन कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिन्हे बदलने पर आपको फर्क जरूर दिखेगा।
लेकिन अभी Exams नजदीक है और हमें कुछ ऐसी चीजों को करने की जरुरत है जिससे हमारी तैयारी पूरी हो जाए और हम Exams में अच्छे Numbers ला सकें।

Tips याद कैसे करे

01: उत्सुकता को बढ़ाएं

उत्सुकता को बढ़ने का मतलब है कि हमें कुछ ऐसा करने के जरुरत है जिससे हमारा मन पढाई में लगे जिसके लिए आप को सबसे पहले अपने पढ़ने का एक Schedule बनाना चाहिए।
क्योंकि जब तक आपके पास एक Schedule नहीं होगा तब आप यह नहीं समझ सकते की आपको कब किस विषय को पढ़ना है।
जिसके लिए सबसे पहले आप अपने पसंद के विषय को रखें क्योंकि जब आप अपने पसंद के विषय को पहले पढ़ेंगे तो आपको आगे पढ़ने की इक्षा होगी और आपका मन पढ़ने में लगेगा।
दूसरा विषय आप ऐसा रखें जिसमे आपका मन बिलकुल नहीं लगता क्योंकि ऐसा करने पर आप उसे थोड़ा Serious लेंगे और धीरे-धीरे वह विषय भी आपको पसंद आने लगेगा।

02: Tension मत बनाएं

tention
जब हमारा Exams पास आने लगता है तो हमारे मन में Tension बढ़ जाती है जिसकी वजह से हमारा मन पढ़ने में बिलकुल नहीं लगता इसलिए हम आपको एक चीज बता दे सिर्फ Exam ही तो है इसमें ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं होती सिर्फ आपने जितना पढ़ा है उसे ठीक तरह से Exams में लिख दें और आप जरूर paas हो जाएंगे इसलिए Exam के दिन तक Tension ना लें और अपने Schedule के According ही तैयारी करें।

03: शांत जगह पर ही पढाई करे

बहुत सारे लोगों के पास अपना Personal Room नहीं होता जिसकी वजह से उन्हें शांत जगह की थोड़ी कमी होती है लेकिन इस कमी को आप अपने घर की छत, दोस्त के घर, पार्क या Library से पूरा कर सकते हैं जिससे आप शांत मन के साथ अपनी पढाई कर सकेंगे।

04: रात को सोने से पहले पढ़ना (याद कैसे करे)

Study in Night
ज्यादातर लोग कहते हैं कि सुबह जल्दी उठ कर पढ़ना ज्यादा बेहतर होता है लेकिन अगर हम विज्ञान की बात मने तो हमारे सो जाने के बाद हमारे द्वारा किये गए कार्य हमारे दिमाग में चलते रहते हैं जिसकी वजह से हमें सपने आते हैं।
अब इसी नियम को अगर हम उन विषयों को समझने में इस्तिमाल करें जो की हमारे लिए सबसे कठिन है है कि सुबह जब आप सो कर उठेंगे तो आपको वह Topic अच्छी तरह से समझ आ जाएगा।
जैसे: आपको English Subject बिलकुल नहीं पसंद तो आप English Subject के एक Chapter को रात में सोने से पहले पढ़ें और उसे समझने की कोशिश करें वह आपको आधा भी अगर उस वक़्त समझ आ गया तो जब आप सुबह उसी Chapter को पढ़ें आप खुद यह सोचेंगे की यह तो आसान है और आपको सबकुछ समझ आ गया है।

05: विषय को अपनी जिंदगी के साथ जोड़कर समझें

कई बार हम किसी विषय को समझने की कोशिश करते हैं लेकिन वह हमें समझ ही नहीं आती तो ऐसे विषयों को आप अपनी Life या किसी ऐसी चीज के साथ जोड़कर देखें जो आपको पसंद हो। इससे वह चीज आपको हमेशा याद रहेगी और वह Topic भी Clear हो जाएगा।

06: Read Formulas

Science और Maths सबसे Tough विषय होते हैं ऐसा हमें लगता है क्योंकि यह हमें कम समझ आते हैं लेकिन वास्तव में यह बहुत ही आसान होते हैं। क्योंकि यह एक नियम पर चलते हैं और नियम पर चलने वाली चीजों को याद रखना आसान हो जाता है।
जिसके लिए आपको सबसे पहले इनके Formula को याद करना है और यह समझना है की यह Formula काम कैसे करता है।

07: Regularity

किसी भी काम को करना और किसी काम को लगातार करना इन दोनों में फर्क होता है। क्योंकि अगर आप किसी काम को एक बार करेंगे तो वह आपको उतनी अच्छी तरह से कभी नहीं आएगा लेकिन जब आप उसी काम लगातार करते हैं तो वह आपकी आदत बन जाती है और आपको वह काम अच्छा लगने लगता है।
इसी प्रकार से Study भी है अगर आप Regular Study करेंगे तो यह आपको अच्छी लगने लगेगी और अगर आप सिर्फ जरुरत पड़ने पर या कभी-कभी करेंगे तो यह आपको बिलकुल अच्छी नहीं लगेगी।

08: पढ़े हुए Chapters को दोहराना

जिस प्रकार Regularity से हमें चीजें पसंद आने लगती है उसी प्रकार जब आप किसी Chapter को दोहराएंगे तो वह Chapter आपको ज्यादा अच्छी तरह से समझ आएगा और साथ ही वह आपको याद भी हो जाएगा जिससे आपको उस Chapter से Question पूछे जाने पर आप Details के साथ उसका जवाब दे सकेंगे और Exams में ज्यादा अच्छे Numbers भी ला सकेंगे।

09: जोर-जोर से बोलकर पढ़ना

जब आपको कोई चीज बार-बार पढ़ने पर भी याद ना हो तो आप उसी चीज को थोड़ा जोर-जोर से बोलकल पढ़ें ऐसा करने से वह चीज आपको थोड़ा समझ आने लगेगी इसका कारण यह है की जब कभी-कभी जब हम किसी चीज को जोर से बोलते हैं तो वह हमें ज्यादा अच्छी तरह से समझ आने लगती है।

10: लिखकर याद करना

लिखकर याद करना
जब आप किसी Chapter को याद करते हैं लेकिन फिर भी वह आपको याद ना हो तो आप उसे एक बाद बिना देखें लिखने की कोशिश करें इससे आपको यह पता चल जाएगा की आपको कितना समझ आया है और कितना बाकी है इससे आपके Chapter की Length कम हो जाएगी और आपको कम पढ़ना पड़ेगा और Last में जब आप उसे दोबारा पूरा पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि आपको वह अच्छी तरह से समझ आ गया है।


IF YOU LIKE PLEASE COMMENTS AND SHARE WHATSAPP LINK TO ALL YOUR FRIENDS  
 

Friday, March 1, 2019

परीक्षा के Stress को दूर करने के लिए ध्यान रखे


* सही समय प्रबंधन करे :
आपको अपनी परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार अपने पढाई का Time – Table बनाना होगा. किस तरह पढ़ना है उसकी Planing बना ले और फिर उस योजना के तहत दिनचर्या का हर हाल में पालन करे. अगर आपने बेहतर Time Management बनाई है तो इससे एग्जाम की तैयारी में सहूलियत होती है, जिससे आपको तनाव भी नहीं होगा.

* पढाई के लिए बेहतर माहौल बनाये :
परीक्षा के दिनों में आपका पढाई के लिए ऐसा माहौल होना चाहिए, जहाँ आपको किसी भी प्रकार की बाधा न आये. आप किसी अलग कमरे में पढाई कर सकते है जहाँ कोई और न हो. आप टेलीविज़न की आवाज और Music से तथा अन्य किसी भी प्रकार के शोर – शराबे से दूर रहे जिससे आपको कोई Disturb न हो.
अगर आपने इसमें लापरवाही की तो आप मेहनत करने के बावजूद किसी विषय को गहराई से समझ नहीं पाएंगे. अगर आपका पढाई का माहौल अच्छा होगा तो तनाव भी आपसे दूर रहेगा.

* आशावादी सोच अपनाये :
आशावादी सोच हमारे अन्दर एक नयी स्फूर्ति पैदा करती है इसलिए एग्जाम से पहले अच्छे रिजल्ट के बारे में इमेजिन करे और उसे एन्जॉय करे. आप यह कल्पना करे की आपके क्लास में सबसे ज्यादा marks आये है और आप अगली क्लास में है.
इसके अलावा आपके साथ पहले जो भी अच्छा हुआ, उसके बारे में विचार करे. इससे मन में आशा का संचार होता है और तनाव को काबू में रखने में मदद मिलती है. रोज एक नयी उम्मीद देने वाला विचार मन में अवश्य लाये.

* पढाई के बीच ब्रेक है जरुरी :
परीक्षा के दौरान स्वाभाविक रूप से पढाई में तीव्रता आ जाती है. ऐसे में लम्बे समय तक स्टडी में लगे रहना थकान उत्पन्न करता है. इसलिए गहन अध्ययन के दौरान बीच – बीच में ब्रेक जरुर ले. साप्ताहिक व मासिक ब्रेक भी फायदेमंद है. इससे स्ट्रेस की मात्रा कम होती है और Freshness से की गई Study अधिक लाभ पहुंचती है.
ब्रेक के दौरान आप दोस्तों से बाते कर सकते है, गाना सुन सकते है, थोड़ा टहल सकते है और कुछ हल्का – फुल्का खा- पी सकते है. साप्ताहिक ब्रेक के तहत movie देखे या दोस्तों के घर जाये. परीक्षा ख़त्म होने के बाद Result के बारे में सोचते रहने के बजाय कही टूर पर निकल जाये या अपनी किसी नयी Hobby को विकसित करने का प्रयास करे.

* दवा से करे परहेज :
एग्जाम के दिनों में Tension का होना आम बात है. यह हर उस छात्र को होता है जो अपनी पढाई और परीक्षाओ के प्रति गंभीर होता है. इसलिए इस चिंता को दूर करने के लिए किसी ड्रग या दवा के सेवन से बचे. कई स्टूडेंट्स जो अपने Exam के तनाव को नहीं झेल पाते वे छात्र इस तनाव को कम करने के लिए सिगरेट, शराब, किसी दवा व अन्य नशीली चीजो का सेवन करते है जो उनके मानसिक और शारारिक स्वास्थय के लिए बहुत ही हानिकारक होता है. इसलिए आप इन चीजो से बचे.


* समझने के लिए किसी Expert की सलाह ले :
परीक्षाओ के दौरान यदि किसी Subject या Topic को समझने में मुश्किल आये तो उस विषय के Expert से Advise जरुर ले. वह Expert आपके Teacher हो सकते है, आपके बड़े भाई – बहन हो सकते है या वो छात्र हो सकते है जिनकी इस विषय पर अच्छी पकड़ हो. अगर आपकी तैयारी अच्छी होगी तो Stress भी कम होगा.

* संतुलित आहार बहुत जरुरी है :
स्टडी के दौरान अपने खान – पान को भूल जाना अक्सर Students की आदत होती है. इसका पढाई पर विपरीत असर होता है. जब सेहत ही सही नहीं होगी, तो भला पढाई कैसे अच्छी तरह से हो सकेगी ? इसलिए संतुलित खाए. इस दौरान जंक फ़ूड की अधिकता से बचे. ऐसे आहार न ले, जो जरुरत से ज्यादा तैलीय और वसायुक्त हो. एक बात और, नियमित अन्तराल पर खाना जरुर खाएं. पढाई के कारण खाना कतई न भूले.

* एक्सरसाइज के लिए समय निकाले :
परीक्षाओ के दिनों में तनाव से निकलने का सबसे आसान तरीका है नियमित रूप से व्यायाम करना. व्यायाम आपको मानसिक रूप से व शारारिक रूप से फिट रखेगा. यह याद रखे कि शारारिक सक्रियता मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होती है. बीच – बीच में रिलैक्स्ड होकर गहरी साँस लेना फायदेमंद होता है.


* पर्याप्त नींद तनाव को करता है दूर :
नींद का मनुष्य के स्वस्थ रहने से गहरा नाता है. आप किसी भी स्वस्थ व्यक्ति से पूछ ले आपको यह जरुर पता चल जायेगा की जो व्यक्ति स्वस्थ होता है वह अपनी नींद पूरी लेता है. मानसिक काम की अधिकता के दौरान न सिर्फ आराम बल्कि नींद की भी पर्याप्त जरुरत होती है. इसलिए परीक्षा के दौरान भी कम से कम 7 घंटे की नींद जरुर ले. आप नींद से किसी भी प्रकार का समझौता न करे.

* सकारात्मक सोच रखे :
परीक्षा के समय पर Positive Thinking रखना बहुत ही आवश्यक होता है. अगर हम अच्छा सोचते है तो अच्छा होता है और वही बुरा सोचते है तो बुरा होता है. इसलिए पॉजिटिव सोच रखना बहुत जरुरी है. यह आपको Negative Thoughts से तो बचाएगा ही साथ ही साथ आपको पढाई के तनाव से भी दूर रखेगा.
दोस्तों आप परीक्षाओ की ठीक से तैयारी करे, अगर एग्जाम की तैयारी आपने ठीक ढंग से की होगी तो अच्छे Marks आ ही जायेंगे. आपके लिए कुछ भी काम असंभव नहीं है, अगर आप उसे पूरे मन व लगन से करते है. दोस्तों आप यहाँ बताये गये टिप्स को पूरी दृढ़ता के साथ जरुर फॉलो करे यह आपको exam stress से दूर रखेंगे. किन्तु यह याद रखे की केवल योजना बनाने से ही बात नहीं बनती बल्कि उसके क्रियान्वन को लेकर दृढ – प्रतिज्ञ रहे.

IF YOU LIKE PLEASE COMMENTS AND SHARE WHATSAPP LINK TO ALL YOUR FRIENDS  
https://nowtimetoexam.blogspot.com/2019/03/stress.html